आग में झुलसा परिवार ! कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल ने बचाई पत्नी और बेटी की जान, खुद नहीं बच पाए !

 

एमपी के इंदौर से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नर्मदा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। इंदौर के विजयनगर इलाके में उनके घर में देर रात भीषण आग लगने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच स्कीम नंबर 78 स्थित महिंद्रा शोरूम के ऊपर बने पेंटहाउस में हुई। आग लगते ही पूरे घर में धुआं फैल गया। परिवार के सभी सदस्य उस समय गहरी नींद में थे। घना धुआं और लपटें इतनी तेज थीं कि प्रवेश अग्रवाल का दम घुट गया और उनकी मौके पर जान चली गई।

 

बताया जा रहा है कि आग किचन से शुरू हुई थी। प्रवेश अग्रवाल ने अद्भुत साहस दिखाते हुए अपनी पत्नी और छोटी बेटी मायरा को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन खुद को नहीं बचा पाए। बड़ी बेटी सौम्या 15 गंभीर रूप से झुलस गई है और बॉम्बे हॉस्पिटल में उसका इलाज जारी है। उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।

 

प्रवेश अग्रवाल न केवल इंदौर के जाने-माने उद्योगपति थे, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी और नर्मदा युवा सेना के संस्थापक अध्यक्ष भी थे। उनके नाम पर शहर में कई शोरूम हैं, जिनमें सौम्या मोटर्स प्रमुख है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है। इस दुखद हादसे से राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरा शोक छा गया है। कांग्रेस नेताओं से लेकर उद्योग जगत तक हर कोई स्तब्ध है।

 

 


By - sagar tv news
23-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.