Sagar- प्रेम संबंध के शक में हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, चार अब भी फरार !
सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र से बड़ी खबर — नीमखेड़ा मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले हफ्ते हुई युवक शुभम दांगी के निर्मम मर्डर के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह दांगी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
14 अक्टूबर 2025 की रात नीमखेड़ा गांव में खूनी खेल खेला गया था। 28 वर्षीय शुभम दांगी की उसके ही परिजनों ने नृशंस तरीके से मर्डर कर दिया गया था। बताया गया कि मृतक पर अपने चचेरे भाई की पत्नी से अवैध संबंधों के आरोप थे, जिसको लेकर गांव में विवाद चल रहा था। आरोपी चचेरे भाई सुरेंद्र सिंह ने अपने दो बेटों, एक महिला और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पहले शुभम पर लाठियों से हमला किया, फिर गोली मार दी। इतना ही नहीं — हमलावरों ने गोली लगने के बाद शुभम की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौके पर जान चली गई।
बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के भाई रणवीर दांगी पर भी फायर किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों — एक महिला और मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह — को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सुरेंद्र सिंह जमुनिया गांव के पास देखा गया है।
थाना प्रभारी अशोक यादव के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। बाकी चार फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज मर्डर मामले का पर्दाफाश पूरी तरह कर लिया जाएगा। गांव में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है।