Sagar - दूसरों को सलाह देकर खुद क्रॉस करने लगे रेलवे फाटक, अचानक सामने से आई मालगाड़ी हो गई अनहोनी
सागर की खुरई से एक दुखद घटना सामने आई है जहां अपने दोस्त और अधिवक्ता साथी की मां की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे व्यक्ति की दुर्घटना में जान चली गई, बंद रेलवे फाटक क्रॉस करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है, बताया जा रहा है कि 80 साल के अधिवक्ता दिनेश श्रीवास्तव अंत्येष्टि में शामिल होने मुक्तिधाम जा रहे थे इसी दौरान यह घटना हुई है, यह हादसा खुरई के गढ़ौला नाका के पास स्थित भूतेश्वर रेलवे फाटक के पास हुआ है
जानकारी देते हुए अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी बंटू चौबे ने बताया कि ओमप्रकाश श्रीवास्तव की माता श्री का निधन हो गया था जिसमें सभी अधिवक्ता अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे रास्ते में पड़ने वाला रेलवे फाटक बंद था। अधिवक्ता दिनेश श्रीवास्तव जो दूसरों को बंद गेट से नहीं निकलने की सलाह देने के बाद खुद गेट क्रास करने लगे। तेजी से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस ओर दर्जनों अधिवक्ता मौके पर पहुंचे।