Sagar - दोस्त की पत्नी पर दिल हार बैठा युवक फिर रास्ते से हटाने रचा षड्यंत्र और कर दी..
सागर जिले के राहतगढ़ में 2 दिन पहले खेत में मिली डेड बॉडी के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है, मामले में दोस्त के दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे ऐसे में उसके पति को रास्ते से हटाने के लिए षड्यंत्र रचकर इस घटना को अंजाम दिया गया, यह मामला राहतगढ़ से लगे झिला गांव का है, पुलिस इस मामले को एक्सीडेंट मानकर चल रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का कारण सामने आया इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज कर जांच का दायरा बढ़ाया था जिसमें पता चला कि पंचम खंगार और रामकुमार खंगार मित्र थे रामकुमार के पंचम की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था इसको लेकर उनके बीच में एक दो बार पहले भी कहा सुनी हुई थी
इसके बाद राम कुमार ने षड्यंत्र रचा वह पंचम को शराब पिलाने के बहाने मीर खेड़ी ले गया जहां उसे खूब शराब पिलाई लौटते समय जब वह मदहोश हो गया तो गले में तौलिया डालकर खींच दी जिससे उसकी जान चली गई और वहां से भाग गया था पंचम के भाई ने घटना दिनांक को ही इस मामले में मर्डर होने की आशंका जाहिर की थी एसडीओपी योगेंद्र प्रताप सिंह भदोरिया ने बताया कि जिस मामले को हम लोग एक्सीडेंट समझ रहे थे वह मर्डर निकला है और यह मर्डर उसके दोस्त नहीं किया क्योंकि आरोपी के मृदा की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे और वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था अब उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा किया