Sagar-आज से भावंतर में सोयाबीन खरीदी शुरू, कलेक्टर ने बताया कैसे मिलेगा लाभ |SAGAR TV NEWS|
सरकार के द्वारा चलाई जा रही भावांतर योजना के तहत 24 अक्टूबर से सोयाबीन की खरीदी शुरू हो गई है शुक्रवार को सागर जिला कलेक्टर संदीप जी आर सागर कृषि उपज मंडी पहुंचे जहां उन्होंने इस योजना की शुरुआत की किसानों से और व्यापारियों से बात की, वही शुक्रवार को सागर कृषि उपज मंडी में 5401 क्विंटल सोयाबीन की खरीद की गई, सोयाबीन का न्यूनतम भाव 3295 प्रति क्विंटल, प्रचलित भाव 4000 रूपये प्रति क्विण्टल, और अधिकतम भाव 4345 रूपये मिला,
कृषि मंडी पहुंचे कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि किसान भाईयों की सुविधा के लिए चलाई गई भावांतर योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत किसानो को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और उनका समय पर सोयाबीन का उपार्जन हो और सभी व्यवस्थाएं आवश्यक सुनिश्चित की जा सके इसके लिए उन्होंने कहा कि सभी कृषि मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं जिससे कि उनकी सुरक्षा की जा सके और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करे
कलेक्टर सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वह अपने सोयाबीन की उपज को कृषि मंडियों में लेकर आएं और अपना उपार्जन योजना के तहत करें। उन्होंने कहा कि सभी पात्र किसान भाइयों के द्वारा पंजीयन किया जा चुका है और आप सभी आज से प्रारंभ हुए भावांतर योजना के माध्यम से खरीदी प्रारंभ की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी किसान भाई मंडी में आने के पहले अपना पंजीयन क्रमांक, आधार क्रमांक लेकर मंडी में आए और आसानी से उपार्जन कराएं।