137 कैरेट का हीरा सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाला ‘हीरा’ निकला फर्जी, देखें पूरी कहानी ! SAGAR TV NEWS
एमपी के सागर संभाग के पन्ना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हाल ही में कथित रूप से 137 कैरेट का हीरा मिलने का दावा किया गया था, उसकी जांच में सच्चाई सामने आई। जांच में वह हीरा असली नहीं बल्कि स्फटिक पत्थर निकला। जानकारी के अनुसार, इंदौर के एक व्यापारी ने पन्ना जिले में हीरा खदान में काम के दौरान यह दावा किया कि उन्हें 137 कैरेट का हीरा मिला है। इस खदान में चार पार्टनर थे और यह खबर सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच काफी चर्चा में रही। व्यापारी ने जैसे ही पन्ना हीरा कार्यालय में हीरे की जांच के लिए पत्थर प्रस्तुत किया, विशेषज्ञों की टीम ने जांच के बाद साफ कर दिया कि यह असली हीरा नहीं बल्कि स्फटिक पत्थर है।
रवि पटेल, हीरा अधिकारी बोले हमने मीडिया के सामने ही पत्थर की जांच की। परिणाम सामने आते ही यह स्पष्ट हो गया कि यह असली हीरा नहीं है। ऐसे मामलों में हमेशा सावधानी जरूरी है। जांच के दौरान मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में कार्यालय स्टाफ के सामने पत्थर को खोला गया। इस प्रक्रिया के बाद हीरे वाले व्यापारी और उनके पार्टनर ने स्वीकार किया कि एक पार्टनर ने पत्थर अपने पास रख लिया था और विवाद के चलते एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी।
हीरे का दावा करने वाला व्यापारी बोले हमें भी यह जानकर बहुत दुख हुआ कि जो पत्थर हम सोच रहे थे, वह हीरा नहीं था। हमारी गलतफहमी के कारण यह मामला इतना बड़ा हो गया। फिलहाल, विभाग ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। वहीं, इस फर्जी दावे के बाद हीरा कारोबारी हलकों में चर्चा का दौर तेज हो गया है। यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि कीमती पत्थरों के दावे हमेशा जांच और विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद ही मान्य होते हैं।