Sagar -जनपद सदस्य की गाड़ी को महिला ने पत्थर से की तोड़फोड़, लाखों की जमीन में हेर फेर करने के आरोप
सागर में जनपद सदस्य की फोर व्हीलर में तोड़फोड़ करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, वही महिला को देखकर जनपद सदस्य वहां से भाग खड़े हुए इधर जब महिला ने जनपद कार्यालय के सामने खड़ी फोर व्हीलर में एक बड़े पत्थर से तोड़फोड़ की जिसमें फोर व्हीलर के साइड ग्लास और सामने का शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया यहां तक की आगे के हिस्सा पर भी महिला के द्वारा पत्थर को पटक कर बॉडी डैमेज की गई है यह फोर व्हीलर जनपद सदस्य राघवेंद्र सिंह की बताई जा रही है
जब महिला दिनदहाड़े सरेआम एक सरकारी कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ कर रही थी तो वहां पर अचानक से मजमा लग गया महिला बहुत गुस्से में थी सड़ेरी ग्राम पंचायत से आई महिला क्रांति बाई लोधी ने आरोप लगाया कि जनपद सदस्य ने हमारी जमीन जेठानी के लड़के के नाम करवा दी है पहले इन्होंने हम लोगों का नाम कटवा दिया था जैसे तैसे करके नाम जुड़वा तो फिर अलग करवा दिया यह कह रहे हैं कि हमने ऐसा नहीं किया है जबकि जो कागज लगे हैं उनमें उनके हस्ताक्षर हैं
महिला क्रांति बाई लोधी का आरोप है कि हमारे हिस्से में दो एकड़ जमीन आती है इसी में खेती-बाड़ी कर परिवार का गुजर बसर चल रहा है लेकिन हमारे हक को दूसरे के नाम करवा दिया अब हम लोग क्या करेंगे कहां जाएंगे कैसे परिवार चलाएंगे कुछ समझ नहीं आ रहा कलेक्टर को भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन उधर से भी कुछ नहीं हुआ आज इनको ढूंढते हुए आए तो जनपद सदस्य देखते हैं भाग गए