Sagar- गेहूं की 5 खास वेरायटी, लहलहा उठेगा खेत का कोना-कोना, कम पानी में बंपर पैदावार |SAGAR TV NEWS
सागर में पिछले तीन दिन से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश देखने को मिल रही है बारिश होने की वजह से उन किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई जिनके पास रवि सीजन में सिंचाई का पानी कम होता है बारिश होने के बाद किसान खाद और बीज का इंतजाम करने में जुट गए हैं, लेकिन हम आपको गेहूं के ऐसे बीज बताने जा रहे हैं, जो महज दो से तीन पानी में बंपर उत्पादन देंगे,
सागर में बीज निगम के प्रभारी नकुल प्रताप सिंह हजारी बताते हैं कि बुवाई का सीजन शुरू होते ही किसान यहां अच्छी क्वालिटी में मिलने वाले बीज की खरीदी करने के लिए आने लगे हैं यहां पर करीब आठ वैरायटी में गेहूं का बीज उपलब्ध है जो 100 दिन से लेकर 120 दिन तक में फसल पककर तैयार हो जाएगी इनका उत्पादन 15 क्विंटल से लेकर 22 क्विंटल तक ले सकते हैं साथ ही बाय में 50 किलो से लेकर 90 किलो तक बीज प्रति एकड़ किसान इस्तेमाल करते हैं,
बीज निगम में Hi (एच आई) 1633, Hi -1634, Hi -1636, Hi -1544, MP 3465 ,DBW वैरायटी उपलब्ध है
इसमें Hi -1633, 100 से 110 दिन की फसल है, जिससे 15-20 क्विंटल उत्पादन प्रति एकड़ ले सकते है, Hi -1634, 110 से 115 दिन की फसल, 18-20 क्विंटल उत्पादन प्रति एकड़. Hi -1636, 105 से 115 दिन की फसल, 18-20 क्विंटल उत्पादन प्रति एकड़. Hi -1544, 100 से 110 दिन की फसल, 20- 22 क्विंटल उत्पादन प्रति एकड़. MP 3465 – 110 से 120 दिन की फसल, 16 -20 कुंतल उत्पादन प्रति एकड़. DBW -120 दिन की फसल, जिसमें 18 से 22 क्विंटल तक उत्पादन ले सकते हैं