सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का बड़ा रिव्यू, उज्जैन पहुंचे डीआरएम, पाँच सेटेलाइट स्टेशनों का निरीक्षण
सिंहस्थ 2028 अब ज्यादा दूर नहीं है… करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। इन्हीं तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए पश्चिम रेलवे के डीआरएम अश्विन वैष्णव आज एमपी के उज्जैन पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर सेटेलाइट स्टेशनों का विस्तृत जायजा लिया। डीआरएम अश्विन वैष्णव विशेष सैलून से उज्जैन पहुंचे। स्थानीय रेलवे और जिला प्रशासन के साथ उन्होंने इंस्पेक्शन की शुरुआत चिंतामण स्टेशन से की। इसके बाद नईखेड़ी, विक्रम नगर, पंवासा और पिंगलेश्वर स्टेशनों पर पहुँचकर निर्माण कार्यों की प्रगति जानी।
रेलवे का अनुमान है कि सिंहस्थ में 30 करोड़ से अधिक श्रद्धालु उज्जैन पहुंच सकते हैं। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर रेलवे, रोज़ाना 120 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, प्रतिदिन 10 लाख यात्रियों की आवागमन क्षमता बढ़ाने की तैयारी, छोटी दूरी की विशेष ट्रेनें भी चलेंगी, भीड़ नियंत्रण व यात्री सुरक्षा पर विशेष ध्यान। निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रमुख अधिकारी संभागायुक्त व सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह, आईजी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी रहे साथ।
अश्विन वैष्णव डीआरएम, पश्चिम रेलवे ने बताया कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित और बेहतर सुविधा मिले। रेलवे की तैयारियां पूरी मजबूती से जारी हैं। रोशन कुमार सिंह कलेक्टर, उज्जैन ने बताया कि रेलवे सिंहस्थ का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रशासन और रेलवे मिलकर एक मज़बूत व्यवस्था तैयार कर रहे हैं। सिंहस्थ में भीड़ कितनी भी बड़ी हो… लेकिन रेलवे और प्रशासन की यह संयुक्त तैयारी यही संदेश देती है — उज्जैन तैयार है… और श्रद्धालुओं का स्वागत करने को बेताब है।