Sagar- घर के बाहर खेल रही थी मासूम, ताऊ की आँखों के सामने बेकाबू वाहन ने... |SAGAR TV NEWS|
सागर के रहली में एक बेकाबू लोडिंग वाहन ने 4 साल की बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे मासूम बच्ची की दुखद जान चली गई, यह हादसा नदी मुहल्ला में हुआ रहवासी इलाके में तेज रफ़्तार और ड्राईवर की लापरवाही घटना की वजह बनी है,
मृतका के परिजन रामू प्रजापति ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि मैं अपने घर के सामने रोड किनारे खड़ा था। वहीं पर चचेरे भाई रविकांत की बेटी गौरा उर्फ तेजस्विनी प्रजापति घर के बाहर खेल रही थी। तभी बजरिया तरफ से पिकअप वाहन का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाकर आया और भतीजी गौरा उर्फ तेजस्विनी प्रजापति को टक्कर मार दी। घटना देख परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट आने से घायल हो गई जिसे हम लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चेकअप के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, रहली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।