Sagar- MP15 WhatsApp CHATBOT से अब जनसेवा होगी डिजिटल, 3 नवम्बर को होगा लॉन्च,

 

सागर में समाजसेवा और डिजिटल नवाचार को साथ जोड़ने की दिशा में एक अनूठी पहल — ‘MP15 WhatsApp Chatbot’ जल्द ही जनता के लिए शुरू किया जा रहा है। संकल्प फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित इस चैटबॉट की लॉन्चिंग 3 नवम्बर को की जाएगी। इसको लेकर बुधवार को एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने की।

 

 

 

बैठक में फाउंडेशन के सभी सदस्य, तकनीकी टीम और स्वयंसेवक शामिल हुए। इस दौरान लॉन्चिंग कार्यक्रम की तैयारियों और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि MP15 WhatsApp Chatbot एक ऐसा डिजिटल माध्यम होगा जो जनता और नगर निगम के बीच संवाद सेतु का काम करेगा।

 

 

 

उन्होंने बताया कि यह चैटबॉट नागरिकों को शिकायत निवारण, नगर निगम की सेवाओं और सामाजिक अभियानों की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएगा।
इससे जनता को अब किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि एक व्हाट्सएप संदेश से ही समाधान मिल सकेगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि 3 नवम्बर को लॉन्चिंग के दिन एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहेंगे।

 

 

 


रिशांक तिवारी ने कहा कि यह पहल डिजिटल समाजसेवा की दिशा में एक बड़ा कदम है और फाउंडेशन इसे हर नागरिक तक पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर नमन चौबे, निशांत जैन, अनु यादव, हिमांशू साहू, मयंक सिंह, शिवांश तिवारी और सागर जाटव सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

 

 

 

 

‘MP15 WhatsApp Chatbot’ के जरिए अब उज्जैन के नागरिक सीधे अपने मोबाइल से नगर सेवाओं से जुड़ सकेंगे। यह पहल न सिर्फ तकनीक और पारदर्शिता का संगम है, बल्कि डिजिटल जनसेवा की नई शुरुआत भी है।


By - sagar tv news
30-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.