Sagar - सीवर के गंदे पानी से पैसे कमाएगा नगर निगम, रोज साफ हो रहा 2 करोड़ लीटर पानी

 

सागर में उद्योगों को बचाने और नए उद्योगों को बसाने के लिए नगर निगम और एमपीआईडीसी ने पहल की है। औद्योगिक विकास निगम अब औद्योगिक क्षेत्र सिदगुवां और प्रस्तावित क्षेत्र गढ़पहरा मुहाल और अन्य एरिया में उद्यमियों को पानी उपलब्ध कराएगा। यह पानी मात्र 6 रुपए प्रति हजार लीटर की दर से मिलेगा। इसके लिए औद्योगिक विकास निगम उद्योग क्षेत्र तक पाइपलाइन बिछाने जा रहा है। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।इस गर्मी तक औद्योगिक क्षेत्र सिदगुवां में पानी उपलब्ध कराने की तैयारी है।

 

 

 

 

पथरिया हाट स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी लिफ्ट कर लाया जाएगा। यहां पानी लिफ्ट करने पंप भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम सागर प्रदेश का पहला निगम बन गया है जो सीवर का पानी फिल्टर कर बेंचेगा। नगर निगम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता अभी 25 एमएलडी यानी 2.50 करोड़ लीटर पानी प्रतिदिन की है। यानी इतना पानी ट्रीट होकर तैयार हो रहा है।

 

 

 

अभी शहर में कई जगह सीवर से घरों के कनेक्शन नहीं हुए हैं। यह काम पूरा होते ही प्लांट की क्षमता बढ़कर रोजाना 4.3 करोड़ लीटर फिल्टर पानी की हो जाएगी। यानी वर्तमान मांग से सवा चार गुना ज्यादा तक पानी औद्योगिक इकाइयों द्वारा मांगा जाएगा तो वह भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

 

 

 

निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने बताया सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का पानी उद्योगों में उपयोग होने से नगर निगम की आय बढ़ेगी। रोजाना 1 करोड़ लीटर पानी भी यहां का सप्लाई हुआ तो 6 रुपए प्रति एक हजार लीटर की दर के हिसाब से 60 हजार रुपए दिन बनेगा। यानी 18 लाख रुपए प्रतिमाह और 2.16 करोड़ रुपए तक सालाना की आय होगी। इसके अलावा मांग बढ़ने पर यह राशि और भी बढ़ती जाएगी। ऐसे में आत्मनिर्भर निगम बनने का रास्ता मिलेगा,


By - sagar tv news
31-Oct-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.