शादी से पहले समधी-समधन का प्रेम प्रसंग! उज्जैन में दो परिवारों की रिश्ता कहानी बनी सनसनी
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। यहाँ शादी से पहले ही समधी और समधन के बीच प्रेम प्रसंग हो गया — और दोनों अपने-अपने घरों से फरार हो गए। यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी लगती है, लेकिन यह सच्ची घटना है! पूरा मामला बड़नगर तहसील के ऊंटवासा गांव का है। यहाँ रहने वाली 45 वर्षीय महिला पिछले 8 दिनों से लापता थी। परिजनों ने हर जगह तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार महिला के बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और गुरुवार को महिला को ढूंढ निकाला। जब महिला से पूछताछ की गई तो जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया।
दरअसल, महिला के बड़े बेटे की शादी चिकली गांव के 50 वर्षीय किसान की बेटी से तय हुई थी। इसी दौरान दोनों परिवारों के बीच बातचीत बढ़ी, और इस बीच दूल्हे की मां और दुल्हन के पिता के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। फिर क्या था — शादी से पहले ही दोनों ने घर छोड़ने का फैसला किया और साथ भाग गए। पूरे 8 दिन बाद दोनों को पुलिस ने बरामद किया और थाने लाकर पूछताछ की। अशोक पाटीदार, थाना प्रभारी बड़नगर ने बताया कि गायब महिला और पुरुष को थाने लाया गया है। दोनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामला आपसी सहमति का प्रतीत होता है।”