Sagar - सप्ताह के आखिरी दिन मंडी में भारी आवक, अनाज के भाव में भारी उतार-चढ़ाव |SAGAR TV NEWS|
सागर कृषि उपज मंडी में सप्ताह के आखिरी दिन 11368 क्विंटल अनाज की आवक हुई, शनिवार को अनाज के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, अनाज के भाव की बात करें तो सोयाबीन के न्यूनतम भाव में शुक्रवार की अपेक्षा 600 रुपए का और अधिकतम भाव में 35 रुपया का उछाल देखने को मिला लेकिन मक्का के भाव गिर गए न्यूनतम भाव में 230 और अधिकतम भाव में 45 रुपया की गिरावट आई चना के न्यूनतम भाव में 1595 का उछाल और अधिकतम भाव में 85 रुपया की गिरावट आई, गेहूं के न्यूनतम भाव में₹20 की तेजी और अधिकतम भाव में 35 रुपए की गिरावट आई है,
शनिवार को मंडी में हुई डाक की बात करें तो सरसों का भाव 5800 प्रति क्विंटल रहा सोयाबीन का न्यूनतम भाव 2800 मॉडल भाव 4100 और अधिकतम भाव 4345 रुपया प्रति क्विंटल रहा गेहूं का न्यूनतम भाव 2395 मॉडल भाव 2425 और अधिकतम भाव 2695 रुपया रहा मसूर का न्यूनतम भाव 5850 अधिकतम भाव 8650 रुपया प्रति क्विंटल मिला उड़द का न्यूनतम भाव 4050 अधिकतम भाव 6000 मटर का न्यूनतम भाव ₹3385 अधिकतम भाव 3475 रुपया रहा
चना का न्यूनतम भाव 4695 और अधिकतम भाव 5440 रहा मक्का का न्यूनतम भाव₹800 और अधिकतम भाव 2100 रुपए रहा, तेवड़ा का न्यूनतम भाव 2930 और अधिकतम भाव 3060 रुपया बैटरी का न्यूनतम भाव 2700 रुपए और अधिकतम भाव 4555 रुपए प्रति क्विंटल मिला, रविवार को कृषि उपज मंडी बंद रहेगी