Sagar -लापता जनप्रतिनिधियों को ढूंढते विधायक घर पहुंचे कांग्रेसी, मिठाई खाई, जांच के आश्वासन पर लौटे
सागर में मोतीनगर से धर्मश्री रोड के चौड़ीकरण के लिए हटाए जा रहे अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। इसके विरोध में शनिवार को कांग्रेसी, विधायक शैलेंद्र जैन के बंगले पर पहुंचे। कुछ देर बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए और रघुपति राघव राजाराम... का भजन गाते रहे। वरिष्ठ कांग्रेसियों ने इस मुद्दे पर विधायक से चर्चा करने की इच्छा जताई। विधायक जैन कहीं बाहर थे। काफी इंतजार के बाद विधायक बंगला पहुंचे तो बाहर ही कांग्रेसियों ने उन्हें घेर लिया। वे मिठाई का डिब्बा लेकर बाहर आए।
कांग्रेसियों ने भी हंसते हुए उनसे कहा कि बड़े लोगों को छोड़ा जा रहा है जबकि गरीबों का अतिक्रमण हटाकर उनकी रोजी-रोटी छीन ली गई। जिस पर विधायक बोले कि हम किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रहे। आप उन बड़े लोगों के नाम भी बताइए। इसके बाद विधायक ने नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री को फोन लगाकर जांच कराकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस बीच शहर कांग्रेस के दो ब्लॉक अध्यक्षों ने पदों से इस्तीफा देकर चौंका दिया। इनमें से शुक्रवार को अतिक्रमण कार्रवाई के तहत एक ब्लॉक अध्यक्ष की दुकानें हटाई गईं थी। इस्तीफे में दोनों ब्लॉक अध्यक्षों ने इस मामले में कांग्रेस नेताओं पर साथ न देने आरोप लगाए है
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में शहर में भेदभावपूर्ण हटाए जा रहे अतिक्रमण के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने सांसद, विधायक एवं महापौर को लापता बताकर उनके पोस्टर लगाए। इसके बाद होटल सागर सरोज से विधायक निवास तक शंख झालर के साथ लापता जनप्रतिनिधियों को तलाश करने पहुंचे थे
जहां उन्होंने एकतरफा कार्रवाई को गलत बताया। जाटव ने कहा कि शहर के विकास का हम सब स्वागत करते हैं, परंतु विकास के नाम पर व्यक्ति विशेष का सहयोग व गरीबों के विनाश के हम खिलाफ हैं। इस दौरान अतिक्रमण से प्रभावित हुए परिवार भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पहुंचे। अपने मकान के कागजात साथ लेकर लोग कार्रवाई पीड़ा जाहिर कर रहे थे,