Sagar- सड़क से गुजर रहे लोगो को तालाब किनारे की दिखा कि बुलानी पड़ गई पुलिस |SAGAR TV NEWS|
सागर के तालाब किनारे एक कंबल पड़ा हुआ था, जिसे संदिग्ध जान मौके पर ही भीड़ लगने लगी, हर कोई जानना चाहा रहा था की आखिर इस लाल कंबल में क्या है, और फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जानकारी मिलते ही गोपालगंज ठान आपुलिस मौके पर पहुंची और जब पुलिसकर्मियों ने कंबल को पलटकर देखा, तो उनकी भी आँखे फ़टी रह गई, क्योंकि इस कंबल में नवजात बच्चे का शव लिपटा हुआ था,
बता दे कि रविवार दोपहर में सड़क से गुजरते लोगो को छोटे तालाब के किनारे यह कंबल दिखाई दिया था, जब वे पास गए थे मृतक बच्चा गर्म कपड़े पहने था और कंबल ढका हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान कुछ कागज भी मिले हैं। जिनमें बच्चे का जन्म 1 नवंबर को होना लिखा है। साथ ही वह मेल है और 3 किलो वजन का है। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर अस्पताल भेजा है। वहीं मौके पर जांच के दौरान मिले साक्ष्यों को जब्त किया गया है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मृतक बच्चे के माता-पिता की जानकारी निकाली जा रही है।