Sagar-क्षत्रियों को एकजुट करने में जुटे भूपेन्द्र सिंह के बेटे, सानौधा से फिर भरी हुंकार,
सागर में भाजपा के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह के बेटे अविराज सिंह क्षत्रियो को एकजुट करने की बागडोर अपने हाथों में थाम ली है, इसी को लेकर आयोजित सानौधा गांव में युवा क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे अविराज सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए, इस यह उनका पांचवा क्षत्रिय सम्मिलन है इससे पहले वह कर्रापुर, कुरवाई, टीकमगढ़, निवाड़ी में भी युवा संवाद सम्मेलन कर चुके है,
युवा संवाद की श्रृंखला में सानौधा में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता अविराज सिंह ने कहा क्षत्रियों के लिए सबसे पहले राष्ट्र और समाज है। हमारा सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की रक्षा के लिए है जिसके लिए हम शस्त्र उठाते हैं। न्याय की रक्षा, सत्य के लिए संघर्ष और प्रजा का कल्याण ही क्षत्रिय धर्म है। क्षत्रिय युवाओं को समझना होगा कि साहस में शक्ति, संस्कारों में नीति और सेवा में निष्ठा ही आगे बढ़ने का मार्ग है
अविराज ने कहा कि स्वयं की रक्षा आत्मरक्षा है लेकिन दूसरों की रक्षा को क्षत्रिय धर्म कहा गया है। युवा जहां भी जाते है वहां शक्ति संगठन और एकता का सूत्रपात होता है। क्षत्रियता स्वयं में एक सिद्धांत और विचारधारा है। स्वाभिमान, स्वाबलंबन, धर्म की रक्षा और अधर्म का अंत करना इस सिद्धांत के हिस्से हैं। युवा जहां जागृत है वहां शक्ति, संगठन व एकता की भावना है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, बुंदेलखंड केसरी महाराजा छत्रसाल जैसे क्षत्रिय वीरों से प्रेरणा लेकर विकसित और समृद्ध भारत का निर्माण करना है।
अविराज सिंह ने युवाओं से कहा कि अब हमें शिक्षा, राजनीति, कृषि, व्यवसाय, हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर भूमिका निभाना है। इसके लिए हमें नेतृत्व क्षमता, परिश्रम,साहस और संघर्ष के गुणों से काम लेना है। हर परिस्थितियों में मुस्कुराते हुए हम अपनी भूमिका निभाएं तभी हमारा परिवार ,समाज और देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जो जीवन में संघर्ष और परिश्रम नहीं करते, बुरे समय से डरते हैं उनका इतिहास में कोई स्थान नहीं होता।