सागर -मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ करने से क्षेत्र में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, बुलडोजर चलाने की उठी मांग
सागर के सदर क्षेत्र में शिवलिंग तोड़ने को लेकर बवाल मच गया, तनाव जैसी स्थिति बन गई मौके पर हिंदू संगठन के लोग पहुंचे जिन्होंने विरोध दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की यह मामला सदर के कजलिबन मैदान के पास का है जहां एक समुदाय विशेष के युवक के द्वारा मंदिर में अंदर घुसकर शिवलिंग पर पत्थर पटक कर तोड़ दिया गया जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप गया था जिन्होंने युवक पर कार्रवाई करने के साथ काजरीमन मैदान के पास लगे अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाने की मांग की,
कैंट थाना पुलिस और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे भीड़ को समझाइस देकर स्थिति को शांत कराया गया और इस क्षेत्र में भारी पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है यह घटना कैंट थाना क्षेत्र के सदर 12 मोबाइल इलाके की है एडिशनल एसपी लोकेश कुमार ने बताया मंदिर में घुसकर जिस युवक ने तोड़फोड़ की थी उसको अभी रक्षा में लिया गया है और फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है कंट्रोल में है अपर कलेक्टर अवनीश रावत ने कहा कि जिस युवक ने तोड़फोड़ की है उसे युवक को गिरफ्तार किया गया है शासन में प्रशासन में स्थिति को कंट्रोल में किया और पूरी तरह से नियंत्रण में है