सागर की मॉडल खुशबू की भोपाल में मौत की असल वजह, बॉयफ्रेंड कासिम पर लव जिहाद का मामला दर्ज

 

सागर की मॉडल खुशबू वर्मा की भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक, खुशबू ने करीब डेढ़ साल पहले भी गलत कदम उठाने की कोशिश की थी। उसके हाथ पर कट के निशान मिले हैं। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह ज्यादा इंटरनल ब्लीडिंग बताई गई है। ये ब्लीडिंग क्यों हुई, इसका पता बिसरा जांच रिपोर्ट से चलेगा।

 

 

खजूरी सड़क थाना प्रभारी दिव्या के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में खुशबू के बॉयफ्रेंड कासिम को हिरासत में लिया था। जिसे प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। कासिम ने पुलिस को बताया कि खुशबू और वह पिछले डेढ़ साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे।

 

 

 

हालांकि, खुशबू के परिजन ने आरोप लगाया है कि कासिम ने उसकी हत्या की है। उन्होंने थाने पर आवेदन भी दिया था। इस आवेदन पर खजूरी सड़क थाने ने कासिम के खिलाफ लव जिहाद, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत जीरो पर FIR दर्ज की है। इसे छोला मंदिर थाने ट्रांसफर किया जाएगा,

 

 

 


अस्पताल की डॉ. इरा दुबे के मुताबिक, जब कासिम खुशबू को लेकर आया था, तब उसका शरीर पूरी तरह से ठंडा हो चुका था। उसकी पल्स भी नहीं चल रही थी, आंखें पथरा गई थीं और ब्लड प्रेशर तो बिल्कुल ही नहीं था। डॉ. इरा ने बताया कि कपड़े पर ऐसे दाग थे जैसे उसने खूब उल्टियां की हों।

 

 

 

जब हमने उसके शरीर की जांच की तो पाया कि हाथ पर कट के निशान थे। जिसे हेजिटेशन कट कहते हैं। डॉ. इरा का कहना है कि इन निशान को देखकर लगता है कि खुशबू ने करीब 1 साल पहले खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। खुशबू को अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने उसका ECG किया। रात करीब 10:03 पर ECG पर पल्स रेट नजर नहीं आई, इसी के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था

 

 


By - sagar tv news
12-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.