Sagar- चीते आने से पहले नौरादेही में गूंजी किलकारी, बाघिन राधा 3 शावकों के साथ सैर पर |SAGAR TV NEWS

 

सागर के नौरादेही टाइगर रिजर्व से फिर एक बार खुशखबरी आई है. मदर ऑफ नौरादेही कहलाने वाली बाघिन राधा यानी एन-1 तीन शावकों के साथ कमरे में कैद हुई है, जिनकी उम्र 7-8 महीने है. कुछ दिनों से इलाके में एक बाघिन के शावकों के साथ नजर आने की चर्चा चल रही थी. लेकिन टाइगर रिजर्व के पास कोई प्रमाण न होने के कारण प्रबंधन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा था. अब जब एन-1 यानि बाघिन राधा 03 शावकों के साथ कमरे में कैद हो गई है, तब टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इसकी पुष्टि कर दी है. ये दृश्य नौरादेही सिंगपुर रेंज में दिखा. नौरादेही टाइगर में अब बाघों की संख्या 26 पहुंच गई है.

 

 

नौरादेही टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉ ए.ए.अंसारी ने खुशखबरी की पुष्टि करते हुए बताया "बाघिन राधा 3-4 दिन पहले कैमरे में शावकों के साथ नजर आई है. फोटो मिलने के बाद मैदानी इलाके से इसकी पुष्टि करने के बाद जानकारी पुख्ता हो गई है. खास बात ये है कि बाघिन राधा ने तीसरी बार नौरादेही में शावकों को जन्म दिया है. सबसे पहली बार बाघिन राधा ने 03 शावकों को जन्म दिया था. उसके बाद 04 शावकों को जन्म दिया. और अब तीसरी बार 03 शावकों के साथ नजर आ रही है.

 

नौरादेही टाइगर रिजर्व को कहीं-कहीं से सूचना मिल रही है कि चौथा शावक भी देखा गया है. प्रबंधन का कहना है "अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है, क्योंकि कैमरे में बाघिन राधा 3 शावकों के साथ ही नजर आई है.

 

 

 


By - sagar tv news
12-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.