Sagar - कोचिंग जा रहे बच्चे को स्कूल बस ने मारी टक्कर, हाथ और पैर में फ्रैक्चर
सागर के सदर में एक प्राइवेट स्कूल बस ने कोचिंग जा रहे बच्चे को टक्कर मार दी। घटना में बच्चे को गंभीर चोटें आई है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दरअसल सागर में बेपरवाह होकर लापरवाही से सड़कों पर वाहन दौड़ रहे हैं इनमें चाहे शहर की तंग गलियां हो या मुख्य सड़के, नियम कानून का डर तो रहता ही नहीं है साथ ही दूसरों की जान की भी कोई चिंता नहीं होती ऐसा ही यह मामला कैंट थाना क्षेत्र के सदर से सामने आया जहां सीसीटीवी वीडियो में आप साफ देख सकते हैं
कि कैसे एक बच्चा सड़क के किनारे स्कूल बैग पीठ पर टंगे हुए पैदल चला जा रहा है तभी एक प्राइवेट स्कूल की बस आती है और बच्चे को टक्कर मार देती है जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई आसपास के लोग वहां पर पहुंचे उन्होंने बच्चों को निकाल इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई और बस वाला चला गया, बच्चों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया है और वह अस्पताल में भर्ती है
11 साल का वेद केसरवानी चेतन हॉस्पिटल में भर्ती है परिजनों का कहना है की ड्राइवर की लापरवाही शहर की जनता पर भारी पड़ रही है
बच्चे के पिता श्याम सुंदर केसरवानी ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब चार बजे उनका 11 साल का बेटा वेद घर से पैदल कोचिंग पढ़ने जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक निजी बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से बच्चा बस के नीचे आ गया। बस का टायर वेद के पैर के ऊपर से निकल गया। घटना के बाद परिजन तत्काल आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। शुक्रवार को बच्चे का ऑपरेशन किया गया। हालांकि अभी परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है।