मोबाइल को लेकर बीच बाजार कहासुनी, व्यापारी से बड़ी कहासुनी और फिर कोतवाली का घेराव

 

 

एमपी के शिवपुरी शहर में मोबाइल को लेकर शुरू हुआ छोटा सा विवाद देखते ही देखते बड़े हंगामे में बदल गया। माधव चौक चौराहे पर स्थित एक मोबाइल दुकान में दो युवकों ने अचानक दुकान संचालक से मारपीट शुरू कर दी और पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने एकजुट होकर सिटी कोतवाली का घेराव कर दिया।

जैसे ही कोतवाली के घेराव की सूचना मिली, पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। आल्हा अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और व्यापारी की शिकायत पर मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कर लिया। इसी दौरान शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा— “बीच बाजार की ऐसी गुंडागर्दी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

घटना में घायल व्यापारी सोनू ने बताया कि विवाद की शुरुआत मोबाइल को लेकर हुई। युवकों ने अपना मोबाइल छह महीने पहले मरम्मत के लिए दिया था और आज वो उसे वापस लेने आए थे। बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों ने अचानक दुकान संचालक पर हमला कर दिया। मारपीट की ये वारदात मिनटों में पूरे बाजार में फैल गई और व्यापारी इकठ्ठा हो गए। पुलिस प्रशासन ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले ने बताया कि मध्यान्ह बाजार में हुई इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और व्यापारी की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मोबाइल से शुरू हुआ विवाद अब शहर की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर गया है… व्यापारी सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्कता की मांग कर रहे हैं। देखना होगा कि पुलिस आगे इस मामले में किस तरह की कार्रवाई करती है।


By - sagar tv news
15-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.