स्क्रैप टायर से भरा ट्रक धू-धू कर जला, लाखों का नुकसान, मुरैना में दनदनाती आग! |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के मुरैना जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नूराबाद थाना क्षेत्र के जड़ेरूआ औद्योगिक इलाके में स्क्रैप टायर से भरा एक ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गया। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि पूरा ट्रक धू-धूकर जलने लगा। आसपास के उद्योग संचालकों और कर्मचारियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लाखों रुपए का माल और वाहन खाक हो गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक जड़ेरूआ स्थित टायर पैरालिसिस यूनिट की ओर जा रहा था। ट्रक में बड़ी मात्रा में स्क्रैप टायर भरे हुए थे।

 

आशंका जताई जा रही है कि चलते समय टायरों की लोडिंग ऊँची होने के कारण ट्रक बिजली की लाइन से टकरा गया, जिससे आग भड़क उठी। स्क्रैप टायर होने के कारण आग ने तुरंत ही विकराल रूप ले लिया। लपटें उठते ही औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि फैक्ट्री संचालकों और कर्मचारियों ने तुरंत पानी और रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन रबड़ और टायर की वजह से आग लगातार फैलती रही।

 

आग कितनी भीषण थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक राख के ढेर में बदल गया। आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों ने भी एहतियात के तौर पर मशीनें बंद कर दीं और इलाके को खाली करा दिया गया। घटना में किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपए के नुकसान की पुष्टि की जा रही है। सूचना मिलते ही नूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना का मुआयना किया।

 

पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। शुरुआती अनुमान बिजली लाइन से टकराने का है, लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि आग कैसे लगी। मुरैना का यह हादसा उद्योग क्षेत्र में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़ा करता है। आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त दिशानिर्देश और निगरानी की आवश्यकता अब पहले से कहीं ज्यादा महसूस की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
15-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.