Sagar | गांव-गांव महिलाएं बेचती थीं बर्तन, फिर झट से लाखों कमा लेती थीं, ट्रिक जान उड़े पुलिस के होश
सागर की भैंसा पहाड़ी से एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 2 महिलाएं गांव में घूमकर बर्तन बेचने का काम कर रही थीं. गांव की महिलाओं को लगा पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन लेना तो फायदे की चीज है. वह महिलाओं को पुराने बर्तन देकर नए बर्तन लेने लगीं. जब भैंसा गांव की महिलाओ को इन लोगों पर भरोसा हो गया तो उन्होंने एक ऐसा ऑफर दिया, जिसे सास और बहुए मना नहीं कर पाई. फिर क्या था झट से लाखों कमाकर रफूचक्कर हो गईं. अब बेचारी सास बहु थाने का चक्कर लगा रही हैं. क्यों की ये महिलाये 3 लाख के आभूषण लेकर भाग गई है,
मामला कैंट थाना क्षेत्र के भैंसा पहाड़ी का है जहां 3 दिन तक गांव में घूमने के बाद महिलाओं गुरुवार को अपनी साजिश को अंजाम दिया. शनिवार को कैंट ठाणे में शिकायत की महिलाओं के साथ हुई ठगी और धोखे के साथ वह कैसे लालच फसी इसको लेकर रीना अहिरवार बताती है की लालच दिया कि उनकी कंपनी ने एक ऑफर निकाला है. सोने-चांदी के गहनों की डिजाइन कॉपी के बदले 15 हजार रुपये आभूषण देंगे. फिर क्या था मासूम महिलाएं लालच में आ गईं और उन्होंने अपने गहने, यहां तक कि मंगलसूत्र भी उतारकर दे दिए.
ठगों ने कहा था कि एक दिन बाद में पैसे और आभूषण मिल जाएंगे. जब दूसरे दिन महिलाये नहीं आई तब ठगी का अहसास हुआ और अपने पति के साथ थाने पहुचकर शिकायती आवेदन दिया, जिन महिलाओ ने ठगी की है उनका वीडियो भी पुलिस को दिया है