खौफनाक सच! पिता–सौतेली मां के दोहरे मर्डर का आरोपी बेटा गिरफ्तार |SAGAR TV NEWS|

 

एमपी के कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र से आई इस खबर ने पूरे इलाके को दहला दिया है। ग्राम निगैरह में हुए दोहरे मर्डर का खुलासा पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पति-पत्नी का मर्डर किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उनका ही बेटा निकला। जिस पर लोग भरोसा करते हैं, वही जब कातिल बन जाए… तो रिश्ते भी कांप उठते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया ने बताया कि मृतक लल्लू कुशवाह और उनकी पत्नी प्रभा बाई कुशवाह खेत की चौकीदारी का काम करते थे। कुछ दिन पहले मृतक लल्लू के बेटे अभिषेक का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके इलाज पर लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए थे। यही खर्च… और इसी खर्च का ताना… इस दोहरे मर्डर की पहली वजह बना।

 

 

पिता द्वारा बार-बार इलाज में हुए खर्च का ताना देने से अभिषेक के अंदर गुस्सा और नाराजगी लगातार बढ़ती गई। यही तनाव अक्सर पिता, सौतेली मां और बेटे के बीच विवाद की वजह बनने लगा। घटना वाली रात विवाद इतना बढ़ गया कि अभिषेक ने खौफनाक कदम उठा लिया। क्रोध में अंधा हुए इस बेटे ने कुल्हाड़ी से अपने पिता और सौतेली मां पर हमला कर दोनों का मर्डर कर दिया। इस वारदात का सबसे बड़ा गवाह वही घर था—और अंदर मौजूद नाबालिग बेटी।

 

उसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस की टीम जांच में जुटी और 24 घंटे के भीतर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक परिवार… दो मौतें… और एक कातिल बेटा। यह घटना सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि रिश्तों की विडंबना का दुखद चित्र है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी भले ही सलाखों के पीछे है, लेकिन इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है।

 

 


By - sagar tv news
16-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.