खलिहान में भीषण आग ! 150 क्विंटल धान खाक – दमकल नदारद, 4 लाख का नुकसान
एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक किसान के खलिहान में लगी भीषण आग ने 150 क्विंटल से अधिक धान को पलभर में राख में बदल दिया। चार लाख से ज्यादा की फसल जलकर खत्म हो गई… लेकिन इस आग से भी बड़ा सवाल है—दमकल विभाग आखिर कहाँ था? किसान का परिवार घंटों आग से लड़ता रहा, लेकिन दमकल की एक गाड़ी भी मौके पर नहीं पहुंची।
एमपी के शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र से मडसा गांव के किसान मोहे लाल अपने घर के पास बने खलिहान में 15 गाड़ी धान की नई फसल और 4 गाड़ी पुरानी फसल गहाई के लिए रखे हुए थे। शनिवार सुबह खलिहान से उठता धुआं देखकर किसान के होश उड़ गए। जब तक पूरा परिवार और गांव वाले बाल्टी, पाइप और मिट्टी डालकर आग बुझाने में जुटते—150 क्विंटल से ज्यादा धान जल चुका था।
घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद भी की, लेकिन स्टोरी का सबसे बड़ा सवाल यही है—दमकल विभाग क्यों नहीं पहुंचा? सूत्रों के अनुसार, सूचना देने पर दमकल ने यह कहकर आने से मना कर दिया कि गाड़ी बुढ़ार में है और तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाएगी।
किसान परिवार मदद का इंतजार करता रहा—लेकिन मदद नहीं आई। किसान मोहे लाल पीड़ित ने बताया की धन का पूरा खजाना जलकर खत्म होने की व्यथा, दमकल न आने का आरोप किसान के अनुसार, इस आगजनी में करीब चार लाख रुपये की फसल राख हो गई। अचानक लगी आग का कारण साफ नहीं है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है—
लोग पूछ रहे हैं कि यदि आपदा के समय दमकल ही नहीं पहुंचेगी, तो फिर ऐसी सेवा किस काम की? किसान मोहे लाल का परिवार आज भी उसी खाक हुए खलिहान को देखकर टूट रहा है। यह सिर्फ फसल नहीं, एक साल की मेहनत और उम्मीदों की आग में जलकर मिट्टी हो जाने की कहानी है। अब सबकी नजरें प्रशासन पर हैं—क्या उन्हें न्याय मिलेगा, और क्या दमकल विभाग पर कार्रवाई होगी?