एमपी में ठंड से कांपे बच्चे, सागर सहित कई जिलों में स्कूलों का बदला टाइम, जानें |SAGAR TV NEWS|
सागर सहित मध्य प्रदेश में ठंड अपने पूरे शबाब पर है. पूरा प्रदेश शीतहलर की चपेट में है. कई शहरों में पारा 5 डिग्री पर पहुंच गया है. भोपाल में ठंड ने पिछले 88 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रविवार रात को सागर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ठंड को देखते हुए कई जिलों के कलेक्टर ने स्कूलों का टाइम चेंज कर दिया गया है. सागर जिले में अब नरसरी से पांचवी तक के सभी स्कूल सुबह नौ बजे से और छटवी से 12 वी तक के स्कूल सुबह साढ़े आठ बजे से पहले संचालित नहीं करने के निर्देश दिए है, सागर कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा
ठंड को देखते हुए सागर जिले के अलावा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, हरदा, सतना, अनूपपुर, मंडला रीवा, उमरिया, देवास जिले में स्कूलों का टाइम में बदलाव किया गया है. छिंदवाड़ा कलेक्टर ने रविवार देर शाम को आदेश जारी किए. जिसके अनुसार, जिले में सभी स्कूल सुबह 8:30 बजे के बाद खुलेंगे. ठंड के बढ़ते प्रकोप से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. शहर और ग्रामीण इलाकों में अलाव का सहारा लेने वालों की संख्या बढ़ गई है. दिन में भी लोग स्वेटर, मफलर, जैकेट जैसे गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं. शहर के अंजड़ मार्ग और मुख्य बाजार में अस्थाई गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं, जहां शॉल, स्वेटर और जैकेट की खरीदारी बढ़ गई है. जाड़े की शुरुआत के साथ ही तिल-गुड़ की गजक, गरम दूध और चाय की चुस्कियां लोगों की शामें गर्म कर रही हैं. होटलों, ठेलों और चाय की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है.