अभिनेत्री जयाप्रदा पहुंचीं महाकाल के दरबार में, बोलीं यहां आकर आत्मिक शांति मिलती है।

 

 

मशहूर फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि महाकाल के दरबार में पहुंचकर उन्हें हमेशा आत्मिक शांति मिलती है। मंदिर पहुंचते ही उनके दर्शन के लिए भीड़ लग गई और भक्तों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा की महाकाल के प्रति आस्था किसी से छिपी नहीं है। वह कई बार उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन कर चुकी हैं। आज भी उनका पहला पड़ाव महाकाल मंदिर ही रहा, जहां उन्होंने गर्भगृह के बाहर से विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा से देश की खुशहाली व जनता की भलाई की कामना की।

दर्शन उपरांत मंदिर समिति की ओर से तहसीलदार आशीष फलवाडिया ने जयाप्रदा का सम्मान किया। इस दौरान जयाप्रदा ने कहा कि “जो भी महाकाल की शरण में आता है, उसकी झोली कभी खाली नहीं जाती। बाबा अपनी कृपा सभी पर बरसाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिहार चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एनडीए की बड़ी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और जनविश्वास का परिणाम है। उन्होंने इस विजय पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे जनता का विश्वास बताया। जयाप्रदा का यह धार्मिक दौरा पूरी तरह आध्यात्मिक माहौल में बीता।

मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके दर्शन के दौरान मौजूद रहे। भक्तों का कहना है कि अक्सर जब भी बड़े कलाकार या नेता महाकाल के दरबार में आते हैं, तो लोगों में उत्साह बढ़ जाता है और मंदिर परिसर में रौनक देखने को मिलती है।


By - sagar tv news
17-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.