Sagar - सगाई से एक दिन पहले दूल्हे की बीच सड़क पर हत्या, शिक्षिका की कार चलाता था युवक |SAGAR TV|
सागर शहर में बीच सड़क पर युवक का मर्डर करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया, यह मर्डर कैंट थाना क्षेत्र में कबूला पुल से रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार की शाम हुआ, जहां कार ड्राइवर को चाकू मारकर इस घटना को अंजाम दिया गया, युवक की मंगलवार को सगाई होना थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का आरोपियों से कोई पुराना विवाद चल रहा था।
सीसीटीवी फुटेज में तीन हमलावर नजर आए हैं। कैंट पुलिस वारदात की जांच कर रही है। कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि मृतक 33 वर्षीय दीपचंद पिता स्व. दयाराम साहू मोतीनगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर वार्ड का रहने वाला था। वह खटीक परिवार की कार चलाता है। कार से शिक्षिका को स्कूल छोड़ने और लेने जाता था।
सोमवार शाम करीब 5 से 6 के बीच रेलवे स्टेशन से कुछ दूर स्थित कार सर्विसिंग सेंटर पर आरोपी से विवाद हुआ। दीपचंद कार से बाहर निकला तो आरोपी ने उसे पीठ में पसली के पास चाकू मार दिया। गहरा घाव लगने से वह गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।
दीपचंद के बड़े भाई संतोष साहू ने बताया कि उसके छोटे भाई की मंगलवार को सगाई थी। बिचपुरी की लड़की से 4 दिसंबर की शादी तय हो चुकी थी। कार्ड भी छप चुके भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था, लेकिन 2 महीने पहले भी बुलेट बुलेट बाइक से दो लड़के आए थे, जिन्होंने उससे मारपीट की थी। थी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया था। तब युवक वहां से भाग गए थे। इन्हीं पर शक है।