Sagar -सिरोंजा का शांतिनाथ धाम बना आध्यात्मिक तीर्थ, पंचकल्याणक में उमड़ा श्रद्धा का महासागर !

 

सागर के सिरोंजा स्थित बीटीआईआरटी कैंपस के शांतिनाथ धाम में चल रहा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव आज आध्यात्म, संस्कृति और भक्ति की अद्भुत छटा बिखेरता नज़र आया। परिसर में अलौकिक ऊर्जा और दिव्य माहौल का ऐसा संगम देखने मिला कि हर श्रद्धालु के मन में गहन धर्मानुभूति स्वतः जाग उठी।

 

 

 

 

आज के आयोजन में आध्यात्म योगी 108 आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज, विशाल दिगंबर साधु-संघ एवं आर्यिका संघ का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिसने कार्यक्रम को और अधिक तपोमय एवं प्रेरणादायी बना दिया। महोत्सव के मुख्य यजमान बीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन श्री संतोष कुमार जैन ‘घड़ी’ एवं सचिव डॉ. सत्येन्द्र जैन हैं। दिनभर चले विविध धार्मिक विधान और सांस्कृतिक झलकियों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। सुबह मंगल प्रभात, शांति मंत्र, जप और अभिषेक से दिन का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात गर्भकल्याणक पूजा और हवन ने पूरे वातावरण को पवित्रता से भर दिया। दोपहर में माता ऐरा देवी का राजमहल से आचार्य विशुद्धसागर मंडपम में भव्य आगमन हुआ।

 

 

 

 

सीमंती क्रिया (गोद भराई), तीर्थ मंडल पूजा और शांतिनाथ जिनालय देवी की शुद्धि एवं संस्कार विधि ने श्रद्धालुओं को अभिभूत कर दिया। आर्यिका संघ की उपस्थिति ने इन विधानों की आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ा दी। संध्याकालीन आरती, भक्ति, प्रवचन तथा रात्रि में माता ऐरा देवी का जागरण श्रृंगार, कुमारियों के छपन संकल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में महाकौशल प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री बृजकांत चतुर्वेदी तथा सागर जिले के जिला प्रचारक आस्तिक अग्निहोत्री उपस्थित रहे।

 

 

 

 

दोनों ने बीटी ग्रुप चेयरमैन श्री संतोष जैन ‘घड़ी’ को बधाई देते हुए आयोजन की प्रशंसा की और आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया। सागर विधायक शैलेन्द्र जैन भी कार्यक्रम में पहुंचे और पूरे आयोजन मंडल को शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा आचार्य श्री से नगर के कल्याण हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। माता की सेवा, महाराज विश्वसेन का राजदरबार, स्वप्न फल प्रकट होने की प्रक्रियाओं ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। बीटीआईआरटी कैंपस में उमड़ी विशाल भीड़ ने कहा—“यह दिव्य आयोजन जीवनभर याद रहेगा।”


By - sagar tv news
18-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.