सागर-पिता की देह दानकर बेटों ने की अंतिम इच्छा पूरी, BMC में पहली बार गार्ड ऑफ ऑनर दिया

 

देहदान या अंगदान करने वाले नागरिकों के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के शासन के निर्णय के बाद मंगलवार को सागर की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में पहली बार देहदान किया गया। देहदान के दौरान पार्थिक शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह पहला मौका है जब बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में देहदान के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, सानौधा निवासी 87 वर्षीय रतन सिंह कुर्मी का निधन सोमवार को हो गया था। उन्होंने वर्ष 2020 में देहदान करने के लिए फार्म भरा था। उनकी आखिरी इच्छा थी कि उनकी देह बच्चों के काम आ सके। पिता के निधन होने के बाद उनके बेटे सुरेश कुर्मी और परिवार के लोगों ने देहदान करने का निर्णय लिया। बीएमसी प्रबंधन को सूचना दी। जिसके बाद मंगलवार को वे पिता की देह लेकर बीएमसी पहुंचे। जहां सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद देह को लिया गया।

 

बेटे सुरेश कुर्मी ने ने बताया कि पिता हमेशा सामाजिक कार्य करते रहे हैं। वे रेलवे में केबिनमैन के पद से रिटायर्ड थे। उन्होंने गांव में पानी की समस्या को दूर करने के लिए जमीन दान की थी। जिस पर कुएं का निर्माण कराया गया। वह लगातार समाजसेवा करते रहे थे। आखिरी समय में उन्होंने अपना शरीर भी दान कर दिया। ताकि भविष्य के डॉक्टरों को पढ़ाई में मदद मिले।

 

 

बीएमसी के डीन डॉ. पीएस ठाकुर ने कहा कि सानौधा के रतनसिंह कुर्मी की देह दान की गई है। शासन के आदेशानुसार पार्थिक शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस कार्य से समाज को प्रेरणा मिलेगी। अंगदान और देहदान करने के लिए लोग प्रोत्साहित होंगे। लोगों को अंगदान और देहदान के लिए आगे आना चाहिए।

 

 


By - sagar tv news
18-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.