सागर में हवाला का पर्दाफाश ! कार से बरामद 3.98 करोड़ रुपए, कटनी से मलाड जा रही थी कैश की खेप

 

मध्यप्रदेश के सागर जिले में मोतीनगर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने ग्राम रतौना के पास घेराबंदी कर एक महाराष्ट्र पासिंग कार MH-45-BB-8843 को रोका, जिसमें सीटों के नीचे छुपाकर ले जाए जा रहे 3 करोड़ 98 लाख रुपए बरामद किए गए। नोटों में 500 और 200 रुपए के बड़ी संख्या में बंडल शामिल थे। रकम हवाला नेटवर्क से जुड़ी होने की आशंका पर पुलिस ने तुरंत इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी। इसके बाद जबलपुर और सागर की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

 

 

 

 

पुलिस के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटनी से सागर के रास्ते महाराष्ट्र की ओर हवाला की बड़ी रकम भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और रात में ही टीम को अलर्ट कर घेराबंदी की व्यवस्था की गई। रतौना के पास संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो लोगों को हिरासत में लिया गया। कार की बीच वाली सीट के नीचे बने गुप्त बॉक्स में करोड़ों रुपए की गड्डियां छुपाई गई थीं।

 

 

 

जांच में सामने आया है कि यह रकम कटनी से लोड कर महाराष्ट्र के मलाड भेजी जा रही थी। कटनी बायपास पर एजेंट रकम लेकर पहुंचे थे और गाड़ी में पहले से बनाए गए बॉक्स में नोटों के बंडल रख दिए गए थे। इसके बाद कार मालिक और ड्राइवर रकम लेकर रवाना हुए, लेकिन सागर में पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए।

 

 

 

सूत्रों के अनुसार, यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय है और एक ट्रिप में ड्राइवर को 20 हजार रुपए दिए जाते थे। पेट्रोल और खाने का खर्च अलग से दिया जाता था। पुलिस और इनकम टैक्स टीम हवाला कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह रकम किसके लिए भेजी जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन शामिल है—इसकी जानकारी जल्द सामने आएगी।

 

 

 

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि कुल 3.98 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। इनकम टैक्स अधिकारी देर रात तक नोटों की गिनती और दस्तावेजी जांच में लगे रहे। मामला फिलहाल जांचाधीन है और बड़ी कार्रवाई की संभावना है।


By - sagar tv news
19-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.