Sagar- RTO रिकॉर्डरूम में धधकी आग लगने से हड़कंप, बेशकीमती डॉक्युमेंट जले |SAGAR TV NEWS|

 

सागर के आरटीओ कार्यालय में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया, बुधवार दोपहर रिकॉर्ड रूम से धुआँ उठते ही अफरा तफरी मच गई , रिकॉर्ड रुम में लाइसेंस की पीसी सहित अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट रखे हुए थे जिनमें आग धधक रही थी, पहले इसकी खिड़कियों के कांच तोड़े गए और फिर विभाग में मौजूद ही फायर से इस आग को काबू पाया गया फिर पुलिस की फायर ब्रिगेड को बुलवाकर आग बुझाई गई

 


इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा; सागर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मनोज टैनगुरिया ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आग किस वजह से लगी है और इसमें कितना नुकसान हुआ है इसको देखा जा रहा है रिकॉर्ड रूम को खाली कर रहे हैं इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि क्या-क्या नुकसान हुआ है, लेकिन यह भी माना जा रहा है कि अंदर ही अंदर आग लगी थी इसलिए शॉर्ट सर्किट की वजह से भी ऐसा हो सकता है,

 


लेकिन यहां पर एक बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली क्योंकि यहां पर जो फायर सिस्टम रखे हुए थे वह एक्सपायरी डेट के थे जो 3 साल पुरानी तक थे इसको लेकर आरटीओ अधिकारी का कहना है कि यह भले ही एक्सपायरी डेट के थे लेकिन इन्होंने काम किया है लेकिन सवाल यह है की एक्सपायरी डेट के फायर सिस्टम अगर काम नहीं करते तो यह हादसा किसी बड़ी घटना में भी तब्दील हो सकता था.

 

 


By - sagar tv news
19-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.