Sagar - शिक्षिका से हंसी-मजाक करने से गुस्सा था पति, 7 को सुपारी देकर कराई कार ड्राइवर की ह-त्या
सागर कबूला पुल पर हुए दिनदहाड़े मर्डर के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें तीन नाबालिग हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मास्टर माइंड शिक्षिका का पति अनिल खटीक है, जिसे ड्राइवर दीपचंद साहू का उसकी पत्नी से हंसी-मजाक पसंद नहीं था। ड्राइवर के चरित्र पर संदेह के चलते उसने साजिश रची थी। अनबन के कारण ड्राइवर दीपचंद मृतक दीपचंद कुछ दिन पहले नौकरी छोड़कर चला गया था।
आरोपी प्लानिंग के तहत दीपचंद को कुछ दिन पहले ड्राइविंग के लिए मनाकर ले गया था। इसके बाद कर्रापुर व आसपास के 17-19 साल के 7 लड़कों को 50-60 हजार रुपए में हत्या की सुपारी दे दी। ड्राइवर पर हमले शुरू हो गए। एक महीने में तीन बार ड्राइवर पर हमला हुआ। सोमवार की शाम तीसरी बार हमले में कार सर्विसिंग के दौरान पीठ में चाकू घोंपकर घटना को अंजाम दिया, घटना में शिक्षिका की कोई संलिप्तता सामने नहीं आई है। इस पूरे मामले में कैंट पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है
घटना के दौरान पुलिस को सीसीटीवी में दिखे 3 आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया गया। मोबाइल से तकनीकी स्तर पर जानकारी जुटाते हुए अपराध की कड़ियां जोड़ी गईं। पूछताछ में शिक्षिका के पति से हत्या की सुपारी लेने और अन्य आरोपियों के इसमें शामिल होने की जानकारी दी। कैंट पुलिस ने 48 घंटे के दौरान सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार शिक्षिका का पति अनिल खटीक देर रात तक हत्या की साजिश रचने से इंकार करता रहा,
लेकिन हमलावरों से हुई बातचीत के आधार पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मामले में हत्या के पीछे की पूरी कहानी पुलिस को पता चल गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी पति को ड्राइवर के चरित्र पर संदेह था। वह उसकी पत्नी से हंसी मजाक करता था, जो कि उसे पसंद नहीं था। इसी के बाद उसने हत्या का मन बना लिया था। वारदात के दिन से ही पुलिस को पति पर शक था। इसकी वजह यह थी कि पहले उसकी पत्नी के साथ कार में और भी शिक्षिकाएं जाती थीं, लेकिन कुछ दिन से वह दूसरी शिक्षिकाओं को भेजना बंद कर दिया था