सागर में सख्त प्रशासन! SIR सर्वे में लापरवाही पर 9 BLO सस्पेंड, 3 SDM-15 तहसीलदारों को नोटिस

 

 

सागर में मतदाता सूची को लेकर चल रहे SIR सर्वे में लापरवाही अब महँगी पड़ने लगी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जीआर ने सख्त रुख अपनाते हुए अब तक 9 BLO को निलंबित, जबकि 3 SDM और 15 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। सर्वे में धीमी प्रगति और कार्य में बरती गई कोताही को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। सागर विधानसभा क्षेत्र—41 में सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है, जहाँ चार BLO को सर्वे में गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश न मानने के चलते तत्काल प्रभाव से हटाया गया। निलंबित BLO में शामिल, शरद मिश्रा मतदान केंद्र 95, राधा शुक्ला मतदान केंद्र 207, भूपेंद्र साहू मतदान केंद्र 68, अंजली अहिरवार मतदान केंद्र 5

बीना विधानसभा में भी कार्रवाई हुई। मतदान केंद्र 70 के BLO, शिक्षक अरविंद सिंह को दो-दो बार ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने, और नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर निलंबित कर दिया गया। देवरी विधानसभा में BLO प्रमोद चौबे को कार्य में शून्य प्रगति और नोटिस के जवाब न देने पर हटाया गया। फ़ोन पर उन्होंने खुद को “बाहर होने” की बात कही, जिसे प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना। इससे पहले सुरखी में भी 3 BLO सस्पेंड किए जा चुके हैं। इनमें, देवेंद्र चौरसिया, अरुण अहिरवार, कामता प्रसाद पटेल शामिल थे, जिनके क्षेत्र में सर्वे की प्रगति “शून्य” मिली थी।

अब बात करें बड़े अधिकारियों की—कलेक्टर संदीप जीआर ने SIR सर्वे में धीमी गति और लापरवाही पर खुरई, सुरखी और सागर के तीन SDM, साथ ही 15 तहसीलदारों को भी नोटिस थमाए हैं। इनमें हरीश लालवानी, निर्मल सिंह राठौर, अम्बर पंथी, महेश दुबे, मोहित जैन सहित कई अधिकारी शामिल हैं। कलेक्टर का साफ संदेश है— मतदाता सूची जैसे संवेदनशील कार्य में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन अब हर स्तर पर जवाबदेही तय करने के मूड में है।


By - sagar tv news
20-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.