सागर में खेलों का महाकुंभ ! गौर उत्सव में टेबल टेनिस एरीना का शानदार आग़ाज़

 

सागर में गौर उत्सव के अंतर्गत खेल कूद गतिविधियों के दूसरे दिन हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय का मैदान खेलों के रंग में सराबोर रहा। आज शारीरिक शिक्षा विभाग में निर्मित नवीन टेबल टेनिस प्रशिक्षण एरीना का भव्य उद्घाटन कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय के टेबल टेनिस खिलाड़ियों को प्रोफेशनल प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किए गए इस अत्याधुनिक एरीना में बॉल थ्रोइंग रोबोट, रिबाउंडर बोर्ड सहित कई आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। प्रशिक्षण एरीना की जानकारी निदेशक डॉ. विवेक बाई साठे ने दी, जबकि कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार बाथम ने किया। इस अवसर पर प्रो. आशीष वर्मा, प्रो. एन. पी. सिंह, प्रो. यू. के. पाटिल, प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. अस्मिता गजभिये सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

 

 

 

 

रस्साकशी मुकाबले में आज महिला वर्ग में बीपीईएस की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वी टीम को पटखनी दी। छात्र वर्ग में भी जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पहले मैच में बीपीईएस तृतीय सेमेस्टर ने 2–1 से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में बीपीईएस पांचवें सेमेस्टर ने विजयी बढ़त बनाई। फाइनल में पांचवें सेमेस्टर ने 2–1 से रोमांचक जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

 

 

क्रिकेट में ताबड़तोड़ रन और धुआंधार गेंदबाजी में पहले मैच में संबद्धता महाविद्यालय ने 16 ओवर में 139 रन बनाए। गेंदबाजी में सचिन ने 4 विकेट झटके, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी वि.वि. एकादश की टीम 80 पर आलआउट हो गई। संबद्धता महाविद्यालय ने 59 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में स्कूल शिक्षा विभाग ने रनों की बरसात कर दी। अभिषेक परदेशी ने 40 गेंदों में 10 छक्कों और 6 चौकों के साथ 105 रन की नाबाद धमाकेदार पारी खेली। टीम ने 168 रन बनाए और शारीरिक शिक्षा विभाग को 75 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

 

 

 

 

टेबल टेनिस में फाइनल मुकाबलों की तैयारी में महिला वर्ग में प्रो. अस्मिता गजभिये ने रेखा गर्ग सोलंकी को 2–1 से हराया। पुरुष वर्ग में मनोज जैन और महेंद्र बाथम फाइनल में पहुंच गए। डबल्स में रणवीर–अंजनेय की जोड़ी ने 3–1 से जीतकर फाइनल में कदम रखा। टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबले कल 21 नवंबर को खेले जाएंगे।


By - sagar tv news
21-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.