Sagar - बैंक से लौट रहे किसान का सड़क हादसे में निधन, पीएम सम्मान निधि निकालने बेटे के साथ गया था
सागर जिले की खुरई में दो बाईकों की टक्कर हो गई जिसमें यह किसान का दुखद निधन हो गया यह घटना घर से केवल 100 मीटर दूर हुई
जानकारी के मुताबिक 56 वर्षीय ग्यारसी अहिरवार निवासी रेंगुवा अपने बेटे लाखन अहिरवार ओर उसके दोस्त विकास अहिरवार के साथ तीनों एक ही बाइक पर सेन्ट्रल बैंक किसान सम्मान निधि की राशि निकालने के लिए गए हुए थे। किसी कारण से राशि नहीं निकली तो तीनों वापस अपने घर जा रहे थे। सागर नाका चौराहा पर ग्यारसी अहिरवार का बेटा लाखन अहिरवार किसी काम से बाइक से उतर गया और उसने अपने दोस्त विकास अहिरवार से पिता को घर छोड़ने के लिए बोल दिया।
बाइक चालक विकास अहिरवार अपने दोस्त के पिता ग्यारसी अहिरवार को रेंगुवा छोड़ने जा रहा था कि बांगची तिराहा पर जैसे ही वह अपनी बाइक को एक तरफ से दूसरी तरफ मोड रहा था तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार ग्यारसी अहिरवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि विकास अहिरवार को चोटें आई हैं। जिस बाइक ने टक्कर मारी थी वह युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला।
घटना की जानकारी लगते ही ग्यारसी अहिरवार के परिजन मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। जहां यह घटना हुई है वहां से ग्यारसी अहिरवार का महज 100 मीटर की दूरी पर ही घर है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही शहरी पुलिस मौके पर पहुंची ओर जांच पड़ताल शुरू कर दी।