278 करोड़ का बजट पास, कर्मचारियों को मिलेगा भत्ता–एरियर–बोनस, महाकाल मंदिर समिति की बड़ी बैठक

 

एमपी के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2025-26 के लिए 278 करोड़ रुपये के विशाल वार्षिक बजट को मंजूरी प्रदान की गई। इसके साथ ही मंदिर कर्मचारियों के लिए कई अहम निर्णय लिए गए हैं, जिनमें महंगाई भत्ता, एरियर और बोनस शामिल है। आइए जानते हैं बैठक के और प्रमुख फैसलों के बारे में… श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक आज कंट्रोल रूम स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित हुई।

 

 

 

 

बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने की। समिति ने आगामी वर्ष 2025-26 के लिए 278 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट को हरी झंडी दिखा दी। मंदिर कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए समिति ने महंगाई भत्ता, एरियर और बोनस देने की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा सावन माह में मंदिर में सेवा देने वाले पुजारियों और पुरोहितों को मानदेय देने का भी निर्णय लिया गया।

 

 

 

मंदिर समिति द्वारा संचालित अतिथि निवास की दरों में भी संशोधन किया गया है, जो आने वाले समय में लागू होंगी। यह कदम सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। बैठक में महापौर मुकेश टटवाल, महंत विनीत गिरी महाराज, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा एवं यूडीए सीईओ संदीप सोनी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने बजट और मंदिर व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की और आम सहमति से निर्णय पारित किए। महाकाल मंदिर समिति के इन निर्णयों से मंदिर प्रबंधन और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी, वहीं सुविधाओं के विस्तार से लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।


By - sagar tv news
22-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.