शॉर्ट एनकाउंटर! लूट गिरोह का सरगना करिया लोनी ढेर, दो बदमाश फरार, पुलिस को बड़ी सफलता |SAGAR TV NEWS

 

लगातार हो रही लूट की घटनाओं से दहले इलाके को आज राहत मिली, जब पुलिस और बदमाशों के बीच धनवाही जंगल में हुए शॉर्ट एनकाउंटर में कुख्यात लूट गिरोह का सरगना करिया लोनी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। एमपी के उमरिया जिले के करिया लोनी, जो ग्राम लोढ़ा का निवासी है, लंबे समय से पुलिस की निगरानी सूची में था। एनकाउंटर के दौरान बदमाशों की फायरिंग में एक आरक्षक भोलू गुर्जर भी घायल हो गया। वहीं गिरोह के दो सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। यह एनकाउंटर 19 नवंबर की रात हुई उन घटनाओं के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई का हिस्सा था, जिनमें बदमाशों ने 14 किलोमीटर की रेंज में चार वारदातों को अंजाम दिया था। गिरोह ने पहले रेलवे कर्मचारी से मोबाइल और नगद लूटा, फिर हार्वेस्टर चालक को रोककर मारपीट की और लूट की। इसके बाद पिपरिया पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास किया गया।

 

 

इसी दौरान ड्यूटी से घर लौट रहे पुलिस आरक्षक चंद्रकांत तिवारी ने संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की। बदमाशों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर, जबड़े और आंख के पास गंभीर चोटें आईं। उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 


वारदातों के बाद पुलिस ने तुरंत मोहिम शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की लोकेशन धनवाही जंगल में ट्रेस की गई। पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी के निर्देशन में दो दिनों से जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी था। आज सुबह जंगल में की गई मजबूत घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में शॉर्ट एनकाउंटर हुआ, जिसमें करिया लोनी के पैर में गोली लगी और उसे हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
वर्तमान में आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। फरार दोनों बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है, और पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 


By - sagar tv news
22-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.