Sagar- जंगल में स्कॉर्पियो छोड़कर भागे युवक, पीछे से पहुँच गई पुलिस, तलाशी लेने में निकली ऐसी चीज
सागर जिले की सिविल लाइन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने घेराबंदी कर जंगल से एक स्कॉर्पियो से डेढ़ लाख कीमत की अवैध शराब पकड़ी है, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक काले रंग की स्कार्पियो वाहन क्रमांक MP 13 ZU 3562 मेनपानी क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर आ रही है।
सूचना की पुष्टि करने थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने तत्काल नाकाबंदी की। पुलिस को देखते ही वाहन चालक न्यू आरटीओ रोड से पथरिया जाट रोड की ओर गाड़ी मोड़कर जंगल के अंदर लगभग 300 मीटर दूरी पर स्कार्पियो छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर पीछे छिपाकर रखी गई कुल 24 पेटियाँ अवैध शराब, जिसकी कुल मात्रा 216 लीटर तथा अनुमानित कीमत ₹1,48,800/- प्राप्त हुई। पुलिस ने गाड़ी को थाने लाकर जानकारी निकाली जिससे जानकारी मिली कि गाड़ी किराए पर लाई गई थी और शराब की तस्करी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है