Sagar -शादी के दूसरे दिन दुल्हन की हरकतें देख दूल्हे ने पुलिस को मिलाया फोन, लोग कार छोड़कर ...

 

सागर की बहेरिया पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उनकी गैंग का एक सदस्य पकड़ा गया है। बहेरिया थाना क्षेत्र के मझगुवां के युवक की शादी की दूसरी रात दुल्हन गहने व रुपए समेटकर भागने की तैयारी में थी। उसे लेने गैंग के कुछ लोग कार से आ गए थे। रात में सामान समेटता देख पति को शक हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी। भागने से पहले लुटेरी दुल्हन व एक सदस्य पकड़ा गया। दो अन्य सदस्य भाग निकले। उनकी तलाश चल रही है।

 

 

बहेरिया थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह जौहरिया ने बताया कि मझगुवां निवासी पुष्पेंद्र 30 साल की शादी के लिए गढ़ाकोटा निवासी उनके परिचित महेश रजक ने एक लड़की की जानकारी दी। यह लड़की लुटेरी दुल्हन गैंग की सदस्य थी। प्लानिंग के तहत 1 लाख 30 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। राशि लेने के बाद नोटरी के जरिए दस्तावेज तैयार कराते हुए शादी कर ली। शादी की दूसरी रात लड़की को जेवर व अन्य सामान समेटता देख पति को उस पर शक हुआ। बाहर तरफ एक कार खड़ी देखी। सूचना पर बहेरिया पुलिस पहुंची और गिरोह के एक सदस्य को दबोच लिया

 

 

टीआई ने बताया कि लुटेरी दुल्हन का नाम अमृता उर्फ नेहा है। उसने नैनू बनकर शादी की थी। उसके साथी महेश रजक को भी पुलिस ने दबोच लिया, दोनों ने शादी के नाम पर 1 लाख 30 हजार रुपए लेकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी गैंग में एक अन्य महिला एवं एक पुरुष भी शामिल हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से 2 मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों को रिमांड पर लिया है। उनसे शादी के नाम पर ठगी के और भी मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। टीम में निरीक्षक गजेन्द्र जौहरिया, एएसआई देवेन्द्र दुबे, आरक्षक अंकिता अग्निहोत्री, नरेन्द्र रावत व राघवेन्द्र सिंह राजपूत आदि शामिल थे।

 

 


By - sagar tv news
23-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.