सागर- सड़क पर टायर, भूसा और गंदगी फैलाने वालों पर 70,000 का भारी जुर्माना, निगम का सख्त एक्शन!

 

सागर शहर के बाघराज वार्ड के बीडी कॉलोनी के पास निगम आयुक्त के निरीक्षण के दौरान बड़ा मामला सामने आया। यहां अली टायर स्क्रैप द्वारा सड़क किनारे बड़ी मात्रा में टायर खुले में जमा किए गए थे। आयुक्त ने मौके पर ही इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए 50 हजार रुपए का भारी चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में टायर खुले में रखने से कभी भी आग लग सकती है, जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता है। आयुक्त ने वहां मौजूद टीम के साथ खड़े होकर तुरंत चालानी कार्रवाई करवाई और चेतावनी दी कि टायर तुरंत सड़क से हटाए जाएं, अन्यथा और सख्त एक्शन होगा।

 

 

इसके बाद निरीक्षण के दौरान आयुक्त खत्री ने दो और मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए, मनीष जड़िया द्वारा सड़क पर भूसा रखने पर 10 हजार रुपए का चालान। मोहम्मदी चिकन शॉप पर अव्यवस्था व गंदगी फैलाने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना।

स्वच्छता को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। रविवार सुबह के निरीक्षण में निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने साफ संदेश दिया कि शहर की सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा। गंदगी फैलाने वालों, नियम तोड़ने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था करने वालों पर अब कड़ा जुर्माना लगाया जा रहा है।

 

आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता मिशन और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निगम लगातार कड़ा रुख अपनाएगा। शहर की सफाई में लापरवाही या खुले में गंदगी फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी—सागर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं… नियम तोड़ोगे, तो कार्रवाई तय है!

निगम की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में एक संदेश गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर सामान फैला कर रखने, कचरा फैलाने या अव्यवस्था करने वालों पर अब भारी चालान और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

 


By - sagar tv news
23-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.