Sagar - कथावाचक इंद्रेश जी ने उड़ाए चौके छक्के, विधायक के साथ खेल क्रिकेट
वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय इन दिनों सागर प्रवास पर हैं। कथा के बाद देर रात वे बस स्टैंड स्थित खेल परिसर पहुंचे और क्रिकेट खेला। कड़ाके की ठंड के बीच पंडित उपाध्याय ने जमकर बल्लेबाजी की और मैदान में चौके-छक्के लगाए। इस दौरान सागर विधायक शैलेंद्र जैन भी उनके साथ नॉन स्ट्राइकर एंड पर बल्लेबाज के रूप में मौजूद थे।
खेल मैदान में पंडित उपाध्याय को क्रिकेट खेलते देख आसपास के लोग वहां पहुंच गए और भीड़ जमा हो गई। पंडित उपाध्याय ने ठिठुराने वाली सर्दी में देर रात तक क्रिकेट का आनंद लिया और बेहतरीन शॉट्स खेले
पंडित इंद्रेश उपाध्याय की श्रीमद् भागवत कथा इस समय सागर के बालाजी मंदिर परिसर में चल रही है। वे 25 नवंबर तक यहां दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का वाचन करेंगे। इसी प्रवास के दौरान उन्होंने समय निकालकर क्रिकेट में हाथ आजमाए।
सागर में इस समय सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दोपहर के समय धूप निकलने से ही लोगों को ठंड से राहत मिल पा रही है। इतनी ठंड के बावजूद खेल मैदान में उत्साह बना रहा।