Sagar -100 रन से शानदार जीत ! स्कूल शिक्षा विभाग ने गौर उत्सव की क्रिकेट ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
सागर में गौर उत्सव 2025 में आज खेलों का भव्य समापन हुआ। क्रिकेट, टेबल टेनिस, रस्साकशी, कबड्डी, स्पून लेमन रेस और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. आशीष वर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. यू. के. पाटिल मौजूद रहे। शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. विवेक बी. साठे ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र कुमार ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. मनोज जैन ने किया।
फाइनल मुकाबला स्कूल शिक्षा विभाग और एडवोकेट एकादश के बीच खेला गया जिसमें स्कूल शिक्षा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। बैटिंग में पुष्पेंद्र – 56 रन, देवांश – 53 रन, अभिषेक – 38 रन ,ओजस्व – 25 रन ने शानदार प्रदर्शन किया। एडवोकेट टीम की ओर से चंद्रप्रकाश और सिद्धार्थ ने 2-2 विकेट चटकाए। 220 रन के लक्ष्य का पीछा करना एडवोकेट टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। टीम 5 विकेट पर मात्र 118 रन ही बना सकी और 100 रन से मैच गंवा बैठी।
एडवोकेट की ओर से देवांशु ने नाबाद 35 रन बनाए। स्कूल शिक्षा की ओर से गेंदबाज़ी में अभिषेक परदेशी – 3 विकेट, आशीष – 1 विकेट, शांतनु – 1 विकेट का शानदार प्रदर्शन रहा। मैन ऑफ द मैच – अभिषेक परदेशी, मैन ऑफ द सीरीज़ – देवांश बोनबरकर निर्णायक की भूमिका वैभव कुमार, आदित्य बेन ने निभाई। स्कोरिंग का कार्य नैन्सी कुर्मी, हीरालाल, अथर्व नायक और निकिता बुनकर ने किया। कार्यक्रम में डॉ. रंजन मोहंती, प्रभुकांत कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।