आशुतोष राणा पहुँचे सागर, धर्मेंद्र के निधन पर हुए भावुक, बोले-ऐसे व्यक्तित्व सदियों में गढ़े जाते
बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा सोमवार को सागर पहुंचे। वे डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां विद्यार्थियों से मुलाकात की। अभिनेता राणा ने गौर समाधि पर डॉ. हरिसिंह गौर को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही डॉक्टर हरिसिंह गौर को भारत रत्न दिलाने की मांग की।
आशुतोष राणा ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर कहा कि वे अद्भुत अभिनेता रहे हैं और ग्रीक गॉड माने जाते थे। मुझे लगता नहीं है सदियों में ऐसा कोई एक व्यक्तित्व गढ़ा जाता है। वो जितने खूबसूरत थे, उतना ही उनका अद्भुत एक्शन होता था।
कॉमेडी में अगर आप उनको देखो तो अप्रतिम कॉमेडी करते थे। चुपके-चुपके जैसे फिल्में आप देखे या शोले में उनका किरदार देख ले। वह अभिनय की एक संपूर्ण पाठशाला थे।