किसान की गाड़ी का कांच तोड़कर 2.70 लाख रुपए ले उड़ा बदमाश, खंडवा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी!

 

एमपी के खंडवा में एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है, जिसने पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुरानी अनाज मंडी स्थित जलेबी चौक इलाके में किसान के वाहन का शीशा तोड़कर लाखों रुपए से भरा बैग अज्ञात बदमाश उड़ा ले गया। घटना अनाज मंडी के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। जसवाड़ी निवासी किसान अनिल पटेल अपने चार पहिया वाहन से अनाज मंडी आए थे। वे खेत के लिए खाद और बीज खरीदने दुकान में गए, लेकिन कुछ ही मिनट बाद लौटे तो उनका होश उड़ गया। उनकी कार का कांच टूटा हुआ था और अंदर रखा 2 लाख 70 हजार रुपए का बैग गायब था। यह पूरा घटनाक्रम बेहद तेजी से अंजाम दिया गया, जिससे साफ होता है कि बदमाश पहले से रेकी कर रहे थे।

 

 

सूचना मिलते ही CSP अभिनव बारंगे, कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति घटना स्थल के आसपास मंडराता दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि फुटेज से संदिग्ध की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा। किसान अनिल पटेल ने बताया कि वे कुछ ही मिनटों के लिए दुकान में गए थे। इतने कम समय में जिस तरीके से चोरी हुई, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाश मौके की तलाश में पहले से घात लगाए बैठे थे। उन्होंने घटना को लेकर चिंता जाहिर की और पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की। वहीं CSP अभिनव बारंगे ने बताया कि यह वारदात बेहद गंभीर है। आरोपी ने कार का कांच तोड़कर चोरी को अंजाम दिया है। फुटेज में संदिग्ध साफ नजर आ रहा है। पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और जल्द चोरी का खुलासा होगा।

 

 


By - sagar tv news
25-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.