सागर- बीना अस्पताल में हंगामा! डॉक्टर और परिजन के बीच कहासुनी का वीडियो आया सामने SAGAR TV NEWS

 

सागर जिले के बीना सिविल अस्पताल में सोमवार देर रात उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला मरीज के परिजन और ड्यूटी डॉक्टर के बीच कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच हुई धक्का-मुक्की का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। घटना का मामला कटरा वार्ड निवासी मंजू यादव को अचानक पेट में तेज दर्द उठा, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाए। प्राथमिक जांच के बाद ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर लिया। इसी दौरान शिफ्ट बदली और डॉ. सौरभ जैन ड्यूटी संभालने पहुंचे।

 

परिजन के अनुसार, महिला की हालत बिगड़ती देख उसके भांजे आदित्य यादव ने डॉक्टर से तुरंत दवा देने या मरीज को रेफर करने की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आदित्य का आरोप है कि डॉक्टर ने उनसे बदसलूकी की, यहां तक कि उन पर थूंकने की कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट की। परिजन ने दावा किया कि उन्होंने केवल समय पर उपचार और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन डॉक्टर ने अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई की।

 

वहीं ड्यूटी डॉक्टर सौरभ जैन ने परिजनों के सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि वे मरीज की स्थिति समझ भी नहीं पाए थे कि परिजन अचानक कॉलर पकड़कर दबाव बनाने लगे और वीआईपी ट्रीटमेंट की मांग करने लगे। डॉक्टर ने बताया कि परिजन बिना जानकारी दिए लगातार आक्रामक होकर इलाज के लिए दबाव बना रहे थे, जिसके कारण विवाद बढ़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

 


By - sagar tv news
25-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.