सागर में BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बुंदेली परम्परा में होगा स्वागत, अहम बैठकों पर चर्चा

 

सागर में 26 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल के आगमन को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। बुंदेली परंपरा के शानदार स्वागत से लेकर जिलेभर की महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठकों तक—सागर में आज पूरा राजनीतिक माहौल बेहद सक्रिय नजर आने वाला है। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने जानकारी दी कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय सागर में सागर शहरी और ग्रामीण जिले की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

 

इस बैठक में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, SIR संयोजक और BLA-1 सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसी दिन दोपहर 2 बजे प्रदेश अध्यक्ष सांसद, जिला अध्यक्ष और विधानसभा 2023 के प्रत्याशियों की विशेष बैठक लेंगे। इस बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें संगठन की आगामी रणनीति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।

 

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि हेमंत खंडेलवाल के प्रथम सागर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उनके स्वागत के लिए विशेष बुंदेली रंग-रूप तैयार कर रहे हैं। स्वागत मार्ग पर पारंपरिक बुंदेलखंडी अंदाज़ में भव्य स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन और जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की।

 

बैठक में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला महामंत्री मोनू चौहान, जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। सागर में आज का दिन भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जहां एक ओर संगठन शक्ति का प्रदर्शन होगा, वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन से आगामी राजनीतिक रणनीतियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

 

 


By - sagar tv news
25-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.