सागर में सड़क हादसा : जेरई गांव के पास तेज रफ्तार हार्वेस्टर पलटा |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है तो कई लोग घायल है, एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 के 10 महीना में जिले में अब तक 1200 से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं जिसमें सैकड़ो जिंदगी यहां बर्बाद हो गई और हजारों लोग प्रभावित हैं
वहीं अब जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित जेरई गांव के पास तेज रफ्तार हार्वेस्टर भी अचानक ए नियंत्रित होकर पलट गया गरीमत रही के इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ ड्राइवर और हेल्पर सुरक्षित हैं उन्हें मामूली चोट आई है,
बताया जा रहा है कि यह हार्वेस्टर धान की कटाई के लिए सागर होते हुए विदिशा जिला जा रहा था लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया जिसकी वजह से करीब 3 घंटे तक सड़क यातायात भी प्रभावित रहा कड़ी मेहनत के बाद हार्वेस्टर को सीधा किया गया और फिर यह अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ