iPhone छीनकर बदमाश फरार, मोबाइल स्नैचिंग चोर सक्रिय! डेढ़ लाख के लूटेरे LIVE CCTV कैमरे में कैद

 

 

जबलपुर में मोबाइल स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। खासकर पॉश इलाके विजयनगर में बदमाश बेखौफ होकर राह चलते लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला उस समय सामने आया, जब घर के बाहर टहलते हुए एक युवक का डेढ़ लाख रुपये का iPhone बदमाशों ने छीनकर फरार हो गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जबलपुर के विजयनगर क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक चौंकाने वाली वारदात हुई।

पीड़ित रामकिंकर सिंह अपने घर के बाहर मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश तेज रफ्तार से आए और उनके हाथ से पलक झपकते ही उनका iPhone छीनकर फरार हो गए। छीनकर भागने की पूरी घटना महज 5 से 7 सेकंड में हुई। पीड़ित रामकिंकर सिंह अमेरिका (USA) में रहते हैं और छुट्टियां मनाने अपने परिवार के पास भारत आए थे। इस घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

घटना के तुरंत बाद लोग बाहर निकल आए। जब पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, तो स्पष्ट दिखा कि बाइक पर बैठे दोनों बदमाश पहले इलाके का रिकी करते नजर आए, फिर मौका मिलते ही iPhone छीनकर फरार हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान शुरू कर दी है। पीड़ित की शिकायत पर विजय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

शहर में लगातार बढ़ रही मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अब हॉटस्पॉट इलाकों में गश्त बढ़ाने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि कई मामलों में बदमाश महंगे मोबाइल फोन को निशाना बनाते हैं, जिन्हें तुरंत बेचकर कैश में बदल देते हैं। इस गिरोह के सक्रिय होने की आशंका भी जताई जा रही है। जबलपुर जैसे सुरक्षित माने जाने वाले शहर में लगातार बढ़ रही मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।


By - sagar tv news
26-Nov-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.